भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 दिल्ली में शानदार ढंग से आयोजित हो रहा है। इस एक्सपो का मुख्य आकर्षण इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की नई रेंज है, जिसे कई भारतीय और विदेशी कंपनियों ने पेश किया है। इस इवेंट में VinFast, BYD, JSW, EKA Mobility, और JBM जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने इनोवेटिव उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, हुंडई और TVS जैसे ब्रांड भी नई तकनीक और साझेदारी के साथ आए हैं।
VinFast की भारत में एंट्री
Auto Expo 2025 VinFast, वियतनाम की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी, ने भारत में अपनी VF 7 और VF 9 इलेक्ट्रिक SUVs पेश कीं।
- VF 7 और VF 9 इस साल के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
- कंपनी का उद्देश्य भारत में बने वाहनों को पश्चिम एशिया और अफ्रीका जैसे बाजारों में निर्यात करना है।
- VinFast की एंट्री से भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी।
BYD की Sealion 7 और अन्य इनोवेशन
Auto Expo 2025 चीन की मशहूर इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD ने अपनी Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV अनवील की और साथ ही उसकी बुकिंग भी शुरू कर दी।
- इसके साथ, कंपनी ने Sealion 6, सुपर प्लग-इन हाइब्रिड EV, और Yangwang U8 जैसे मॉडल भी पेश किए।
- BYD की गाड़ियां भारतीय ग्राहकों के लिए उन्नत तकनीक और बेहतरीन डिजाइन का उदाहरण हैं।
JSW और MG Motor की दमदार SUVs
Auto Expo 2025 JSW ने अपनी नई SUV मैजेस्टर पेश की। यह वाहन बेहतरीन पावर और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है।
- MG Motor India ने भी नई टेक्नोलॉजी के साथ कई इनोवेटिव मॉडल पेश किए, जो भारतीय बाजार के लिए अनुकूल हैं।
JBM की 4 नई इलेक्ट्रिक बसें
- गैलेक्सी (लक्सरी कोच)
- एक्सप्रेस (इंटरसिटी बस)
- ई-मेडीलाइफ (मेडिकल यूनिट)
- ई-स्काईलाइफ (लो फ्लोर बस)
इन बसों का उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अधिक पर्यावरण अनुकूल और सुविधाजनक बनाना है।
Read More Post: Maruti Suzuki Baleno 2025: नया लुक और 24Kmpl माइलेज के साथ, कीमत और खासियत देखें…
हुंडई और TVS की साझेदारी
Auto Expo 2025 हुंडई मोटर कंपनी और TVS मोटर ने नई ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन के लिए हाथ मिलाने की घोषणा की।
- दोनों कंपनियां लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए उन्नत मॉडल्स पर काम कर रही हैं।
- हुंडई ने अपने नए कॉन्सेप्ट मॉडल की झलक भी पेश की।
EKA Mobility और वेव मोबिलिटी की इनोवेशन
- EKA Mobility ने एक नया इलेक्ट्रिक ट्रक और 6-सीटर पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल लॉन्च किया।
- वेव मोबिलिटी ने सोलर पावर्ड मिनी कार ईवा पेश की।
- ईवा की शुरुआती कीमत ₹3.25 लाख है और यह तीन सीटों वाले तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
Auto Expo 2025 न्यूमेरोस मोटर्स और गोदावरी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
- बेंगलुरु की कंपनी न्यूमेरोस मोटर्स ने डिप्लोस मैक्स नामक इलेक्ट्रिक स्कूटर ₹1.09 लाख में लॉन्च किया।
- गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पेश किए।
SML Isuzu के नए प्रोडक्ट्स
- SML Isuzu ने Hiroi.EV प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जो कमर्शियल बसों के लिए डिजाइन किया गया है।
- कंपनी ने D-Max BEV का कॉन्सेप्ट मॉडल भी पेश किया। यह पिकअप ट्रक कमर्शियल और पैसेंजर दोनों जरूरतों को पूरा करेगा।
Importent Link
Tech Post | Click Here |