Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Aaj Ka Rashifal: कुंभ और वृषभ राशि वालों के लिए खुशखबरी, पैसा और करियर में मिलेगा बड़ा अवसर, आप भी जान अपनी राशि का फल

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और …

Written by Manju Rani
Aaj Ka Rashifal

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 4 मार्च 2025 का राशिफल…

आज 4 मार्च है और हिंदू पंचांग के अनुसार यह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा आज मेष राशि में गोचर कर रहा है, साथ ही भरणी नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है। इस योग के असर से 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी शुभ रहेगा। कुछ जातकों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए नए मौके मिलने के संकेत हैं।

कुछ को नई नौकरी के बेहतरीन ऑफर भी मिल सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और भागदौड़ बनी रहेगी। आचार्य मानस शर्मा के अनुसार, जानिए चंद्र राशि के आधार पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Read More Post: Chandra Grahan 2025: होली की मस्ती के बीच लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें इसका आपके त्योहार पर क्या असर पड़ेगा…

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप सफल होंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से लाभ हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और लाल रंग के वस्त्र पहनें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन सुख-शांति से भरा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं और नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और सफेद वस्त्र धारण करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें और मूंग दान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन शांति और संयम से बिताएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज का दिन संघर्ष से भरा हो सकता है, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। व्यापार में निवेश से लाभ होगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और गुड़-चना दान करें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन सावधानी से आगे बढ़ने का है। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। निवेश सोच-समझकर करें।

उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और किसी गरीब को भोजन कराएं।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज का दिन संतुलन बनाकर चलने का रहेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें और सेहत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

उपाय: शुक्र मंत्र का जाप करें और सफेद वस्त्र पहनें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

आज व्यापार में लाभ के योग हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा और मानसिक शांति मिलेगी।

उपाय: शिवजी की पूजा करें और काले तिल दान करें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और पीले कपड़े पहनें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

आज आपको जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन रहेगा।

उपाय: शनि देव की पूजा करें और उड़द दाल का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज आर्थिक उन्नति के योग हैं। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी बदलने के लिए यह समय अच्छा है।

उपाय: शनि देव को तेल चढ़ाएं और जरूरतमंदों की मदद करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय में नई योजनाएं सफल होंगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल चढ़ाएं।

Importent Link

NewsClick Here

Leave a Comment