Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Anganwadi Helper Vacancy Haryana: हरियाणा में 7000 आंगनबाड़ी भर्ती का बड़ा मौका वर्कर और हेल्पर दोनों को मिलेगा सीधा मौका, जल्दी करें आवेदन

Anganwadi Helper Vacancy Haryana हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के करीब 7,005 पदों पर भर्ती की …

Written by Manju Rani
Anganwadi Helper Vacancy Haryana

Anganwadi Helper Vacancy Haryana हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के करीब 7,005 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन पदों को भरने के लिए हरी झंडी दे दी है। ये भर्तियां महिला एवं बाल विकास विभाग के ज़रिए की जाएंगी।

Anganwadi Helper Vacancy Haryana कितने पद खाली हैं?

राज्य में लंबे समय से आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों की भारी कमी थी। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने सवाल उठाया था कि प्रदेश में कितने पद खाली हैं।

  • आंगनबाड़ी वर्कर के कुल पद – 25,962
    • इनमें से 2,549 पद खाली हैं
  • आंगनबाड़ी हेल्पर के कुल पद – 25,450
    • इनमें से 4,439 पद खाली हैं

यानी कुल मिलाकर 7,005 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Read More Post: हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ाई का मौका, जानिए आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

भर्ती अब तक क्यों अटकी हुई थी?

Anganwadi Helper Vacancy Haryana दरअसल, भारत सरकार के अगस्त 2022 के नए नियमों की वजह से नियुक्तियों का सिलेक्शन प्रोसेस बदल गया था। इसी वजह से भर्ती में देरी हो रही थी।

अब नई गाइडलाइन के तहत भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू हो रही है।
सुपरवाइजरों के पदों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के ज़रिए भरा जाएगा।

विभाग ने HSSC को दिसंबर 2022 और जून 2024 में 101 पद भरने की सिफारिश भेजी है।

Anganwadi Helper Vacancy Haryana 1

Anganwadi Helper Vacancy Haryana जिलेवार खाली पदों की स्थिति

राज्य के कई जिलों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। उदाहरण के लिए:

  • अंबाला – 129 वर्कर, 225 हेल्पर
  • कुरुक्षेत्र – 105 वर्कर, 195 हेल्पर
  • पानीपत – 117 वर्कर, 183 हेल्पर
  • सिरसा – 106 वर्कर, 213 हेल्पर
  • हिसार – 136 वर्कर, 255 हेल्पर
  • यमुनानगर – 129 वर्कर, 214 हेल्पर
  • फतेहाबाद – 113 वर्कर, 190 हेल्पर
    (बाकी जिलों की लिस्ट भी महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है)

Anganwadi Helper Vacancy Haryana कितना मिलेगा मानदेय?

महिला एवं बाल विकास विभाग ने अनुभव के आधार पर वर्कर और हेल्पर के मानदेय की दर तय की है:

पदमानदेय
10 साल से ज्यादा अनुभव वाली आंगनबाड़ी वर्कर₹14,750/माह
10 साल से कम अनुभव वाली आंगनबाड़ी वर्कर₹13,250/माह
आंगनबाड़ी हेल्पर₹7,900/माह

डॉक्टर्स की भी होगी पोस्टिंग

Anganwadi Helper Vacancy Haryana सिर्फ आंगनबाड़ी नहीं, सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कदम उठा रही है। हाल ही में 777 डॉक्टर्स में से 531 ने जॉइन किया है। बाकी 200 डॉक्टर्स की जल्द नियुक्ति होगी। उनका बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।

निष्कर्ष

अगर आप 10वीं पास हैं और गांव या शहर में समाज सेवा करने का जज़्बा रखते हैं, तो ये मौका आपके लिए है। जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन आएगा। अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए।

Importent Link

Sarkari YojanaClick Here
NewsClick Here

Leave a Comment