Haryana Politics हरियाणा में चुनावी माहौल के बीच सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। अंबाला नगर निगम चुनाव से पहले यहां का राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है। ताजा विवाद उद्घाटन शिला (फाउंडेशन स्टोन) पर नाम लिखे जाने को लेकर सामने आया है। इस मामले में कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी और भाजपा के पूर्व मंत्री असीम गोयल आमने-सामने आ गए हैं।
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप किए हैं, जिससे मामला और गरमा गया है। खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की जुबानी जंग का वीडियो भी वायरल हो गया, जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच भी बयानबाजी तेज हो गई है।
Read More Post: New Ration Card Rules 2025: सरकार ने राशन कार्ड नियमों में किए बड़े बदलाव, जानिए पूरी जानकारी…
कैसे शुरू हुआ विवाद?
Haryana Politics दरअसल, अंबाला में एक उद्घाटन बोर्ड लगाया गया, जिसमें भाजपा के पूर्व मंत्री असीम गोयल का नाम लिखा गया था। इसे लेकर कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने सवाल उठाया कि जब कोई व्यक्ति अब विधायक नहीं है, तो वह अपने नाम की पट्टिकाएं क्यों लगवा रहा है? उन्होंने कहा कि अंबाला शहर के मौजूदा विधायक चौधरी निर्मल सिंह हैं, जिन्हें जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। फिर भी पूर्व मंत्री असीम गोयल अपने नाम की उद्घाटन शिला लगवा रहे हैं, जो गलत है।
वरुण चौधरी ने यह भी कहा कि असीम गोयल की हार के पीछे कोई न कोई वजह जरूर रही होगी। जनता ने उन्हें नकार दिया, इसलिए अब उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर उनकी हार का कारण क्या था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “जनता ने जिस नेता को चुना, उसका सम्मान किया जाना चाहिए, न कि पराजित नेताओं को खुद का प्रचार करने का मौका दिया जाना चाहिए।”
असीम गोयल ने कांग्रेस पर किया पलटवार
Haryana Politics भाजपा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने भी इस पूरे मामले पर जवाब दिया और कांग्रेस को ही निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल विरोध करना जानती है, लेकिन भाजपा की सरकार लोगों के आशीर्वाद से बनी है और हमें अच्छी तरह से पता है कि विकास कार्य कैसे किए जाते हैं।
असीम गोयल ने वरुण चौधरी को सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस सिकुड़ती जा रही है और उन्हें अपने संगठन की चिंता करनी चाहिए, न कि अंबाला के विकास में रोड़े अटकाने चाहिए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब वरुण चौधरी खुद विधायक थे, तो उन्होंने कोई काम नहीं किया। अब जब भाजपा सरकार काम कर रही है, तो कांग्रेस को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा, “हम आगे भी उद्घाटन करेंगे और शहर का विकास भी करवाते रहेंगे। कांग्रेस केवल एतराज जताती रहेगी और हम अपना काम करते रहेंगे।”
Read More Post: Ladli Behna Yojana 2025: अभी-अभी आई बड़ी खबर, सरकार ने शुरू की ये योजना, महिलाओं को मिलेगा ₹2100 रुपए हर महीने पैसा…
सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस
Haryana Politics यह विवाद सिर्फ राजनीतिक मंच तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस तेज हो गई। जैसे ही दोनों नेताओं के बयान सामने आए, सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों के बीच वाद-विवाद छिड़ गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ विरोध की राजनीति करती है और विकास कार्यों को रोकना चाहती है। वहीं, कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जनता ने असीम गोयल को हरा दिया, तो वह अपने नाम की उद्घाटन शिला क्यों लगवा रहे हैं?
चुनाव से पहले क्यों बढ़ी राजनीतिक हलचल?
Haryana Politics अंबाला में नगर निगम चुनाव कुछ ही दिनों में होने वाले हैं, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी हुई हैं। चुनाव से पहले इस तरह के मुद्दे सियासी दलों के लिए अहम हो जाते हैं, क्योंकि यह जनता का ध्यान आकर्षित करते हैं।
क्या इस विवाद का असर चुनाव पर पड़ेगा?
Haryana Politics राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो यह विवाद निश्चित रूप से नगर निगम चुनावों को प्रभावित कर सकता है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश करेंगी। जहां भाजपा इसे विकास कार्यों में बाधा डालने वाला मामला बताएगी, वहीं कांग्रेस इसे जनता के मताधिकार के अपमान से जोड़कर पेश करेगी।
Importent Link
News | Click Here |