CM Work From Home Yojana अगर आप एक महिला हैं और घर से बाहर जाकर काम करना आपके लिए मुश्किल है, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। अब राजस्थान सरकार ने महिलाओं को घर बैठे काम करने का मौका देने के लिए CM Work From Home Yojana की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत महिलाएं अपने घर से ही काम कर सकती हैं और अपनी कमाई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी, eligibility से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक।
Read More Post: अब सिर्फ ₹500 में मिलेगा गैस सिलेंडर, 50 लाख गरीब परिवारों को सरकार की बड़ी सौगात
महिलाओं के लिए सीएम वर्क फ्रॉम होम योजना की शुरुआत
राजस्थान सरकार ने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए CM Work From Home Yojana को शुरू किया है। इस योजना के तहत महिलाएं घर से ही राजकीय विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं और प्राइवेट सेक्टर के काम कर सकेंगी। इससे महिलाओं को न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि वे अपने परिवार का भी बेहतर तरीके से ख्याल रख पाएंगी।
सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के जरिए करीब 20,000 महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम का मौका दिया जाए। खास बात ये है कि महिलाओं को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार काम दिया जाएगा।
CM Work From Home Yojana का मुख्य उद्देश्य
- महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराना
- महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना
- घर-परिवार और करियर दोनों को बैलेंस करने में मदद करना
- विशेष परिस्थितियों वाली महिलाओं को प्राथमिकता देना
CM Work From Home Yojana का संक्षिप्त विवरण (Table)
योजना का नाम | सीएम वर्क फ्रॉम होम योजना |
शुरू करने वाली सरकार | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | घर बैठे रोजगार का मौका देना |
लाभ | घर बैठे वर्क फ्रॉम होम जॉब्स |
कुल लक्ष्य | 20,000 महिलाओं को रोजगार देना |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन (ऑफिशियल वेबसाइट से) |
योजना का साल | 2025 |
CM Work From Home Yojana पात्रता (Eligibility)
अगर आप इस योजना का फायदा उठाना चाहती हैं, तो आपको कुछ जरूरी पात्रताओं को पूरा करना होगा:
- महिला आवेदक राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- योजना में विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, दिव्यांग, या हिंसा पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
CM Work From Home Yojana जरूरी दस्तावेज (Documents)
आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी:
- एसएसओ आईडी (SSO ID)
- जन आधार कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- कार्य अनुभव से जुड़े दस्तावेज (अगर कोई है)
- विशेष श्रेणी के दस्तावेज (जैसे विकलांगता प्रमाण पत्र, तलाक प्रमाण पत्र आदि)
CM Work From Home Yojana आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step आवेदन प्रक्रिया)
अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Onboarding ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर महिला आवेदक को Apply बटन पर क्लिक करना होगा।
- लॉगिन पेज खुलेगा — अगर पहले से रजिस्ट्रेशन है तो लॉगिन करें, नहीं तो New User पर क्लिक करें।
- अब जन आधार नंबर और आधार नंबर दर्ज करके डिटेल्स फेच करें।
- आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
- डिटेल्स ऑटोमेटिकली भर जाएंगी, बाकी की जानकारी मैनुअली भरें और सेव करें।
- रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल होने का मैसेज आएगा और आपका रजिस्ट्रेशन नंबर भी मिलेगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर यूजरनेम और पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
- लॉगिन करके आप अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार जॉब के लिए आवेदन कर सकती हैं।
Importent Link
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Sarkari Yojana | Click Here |