E Ration Card Download 2025 अगर आप राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी यानी E-Ration Card अपने मोबाइल में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो अब यह काम सिर्फ 2 मिनट में हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग (NFSA) ने राशन कार्ड को डिजिटल बना दिया है ताकि लोग इसे घर बैठे डाउनलोड कर सकें। अब आपको हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं, क्योंकि मोबाइल में सेव किया गया e-Ration Card भी पूरी तरह वैध माना जाता है।
इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि e-Ration Card क्या होता है, इसे कैसे बनवाएं, किन दस्तावेजों की जरूरत होती है, और इसे डाउनलोड करने का पूरा तरीका क्या है। इसलिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए।
अब सिर्फ ₹500 में मिलेगा गैस सिलेंडर, 50 लाख गरीब परिवारों को सरकार की बड़ी सौगात
E Ration Card Download 2025 क्या होता है?
E-Ration Card एक डिजिटल राशन कार्ड है जिसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में PDF के रूप में सेव कर सकते हैं। ये बिल्कुल उसी तरह काम करता है जैसे सामान्य राशन कार्ड। फर्क सिर्फ इतना है कि ये कागज पर नहीं, बल्कि आपके फोन में रहेगा।
सरकार ने इसे इसलिए शुरू किया ताकि राशन कार्ड के खोने, फटने या खराब होने की टेंशन ना रहे। अब आप कभी भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं और सरकारी योजनाओं का फायदा ले सकते हैं।
E-Ration Card 2025 के फायदे
- इसे कहीं भी, कभी भी मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं।
- कागजी राशन कार्ड की जरूरत नहीं रहती।
- राशन की दुकानों पर दिखाकर आसानी से अनाज ले सकते हैं।
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मददगार।
- खोने का डर नहीं क्योंकि ये फोन में हमेशा सेव रहेगा।
ई-राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी योग्यता
अगर आप e-Ration Card बनवाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आप भारत के नागरिक होने चाहिए।
- आपकी सालाना आमदनी ₹1.80 लाख से कम होनी चाहिए।
- आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- राशन कार्ड का प्रकार राज्य के हिसाब से तय होता है (APL, BPL, अंत्योदय आदि)।
E Ration Card Download 2025 जरूरी दस्तावेज
ई-राशन कार्ड बनवाने के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं:
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- उम्र का प्रमाण पत्र
- परिवार के मुखिया की शादी का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- चालू मोबाइल नंबर
ई-राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
E Ration Card Download 2025 अगर आप E-Ration Card बनवाना चाहते हैं तो ये स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर जाएं (जैसे उत्तर प्रदेश के लिए: https://fcs.up.gov.in)।
- होमपेज पर अपनी भाषा, जिला और पंचायत सेलेक्ट करें।
- अब राशन कार्ड की श्रेणी (APL/BPL/Antyodaya) चुनें।
- आवेदन फॉर्म खुलेगा, उसमें सभी जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- आखिर में “Submit” पर क्लिक करें।
इस तरह आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा।
ई-राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
- अपने राज्य की खाद्य विभाग की वेबसाइट खोलें।
- “ई-राशन कार्ड लिस्ट” वाले सेक्शन पर जाएं।
- अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी डालें।
- अब आपके सामने लिस्ट खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
E-Ration Card 2025 में कैसे डाउनलोड करें?
अब बात करते हैं कि आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से ई-राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें। नीचे बताया गया स्टेप बाय स्टेप तरीका:
- सबसे पहले https://nfsa.gov.in वेबसाइट खोलें।
- “State Food Portal” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपने राज्य का चुनाव करें।
- फिर “Citizen” सेक्शन में जाएं और “Download E-Card” पर क्लिक करें।
- अब राशन कार्ड नंबर और Captcha डालकर “Search” पर टैप करें।
- आपकी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी।
- “Download E-RC” बटन पर क्लिक करें और कार्ड PDF में डाउनलोड हो जाएगा।
डिजिलॉकर से E-Ration Card कैसे डाउनलोड करें?
- गूगल प्ले स्टोर से DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- सर्च बार में “Ration Card” टाइप करें।
- अपने राज्य का चयन करें और राशन कार्ड नंबर डालें।
- Captcha भरें और Submit पर क्लिक करें।
- अब आपका राशन कार्ड दिखने लगेगा।
- “Download” बटन पर क्लिक करके इसे सेव कर लें।
Importent Link
E-Ration Card Download | Click Here |
DigiLocker App | Click Here |
Sarkari Yojana | Click Here |
Today News | Click Here |