Mukhyamantri Kanyadan Yojana पहले के समय में समाज में बेटियों को बोझ समझा जाता था। लोगों की सोच यही होती थी कि बेटा ही घर का नाम रौशन करेगा और आगे बढ़ाएगा। लेकिन वक्त के साथ सोच बदली है। अब लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और लड़कों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। फिर भी कई ऐसे परिवार और इलाके हैं जहां आज भी बेटियों को वो अधिकार और सम्मान नहीं मिल पा रहा है, जो मिलना चाहिए।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार समय-समय पर बेटियों के लिए अलग-अलग योजनाएं शुरू करती रहती है। इन्हीं में से एक खास योजना है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (Mukhyamantri Kanyadan Yojana) जो राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही है।
अभी-अभी आई बड़ी खबर, सरकार ने शुरू की ये योजना, महिलाओं को मिलेगा ₹2100 रुपए हर महीने पैसा
क्या है Mukhyamantri Kanyadan Yojana?
राजस्थान सरकार की ये योजना खास तौर पर उन गरीब और कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए है, जिनके लिए बेटी की शादी करना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस योजना के तहत सरकार बेटियों की शादी के समय आर्थिक सहायता के रूप में ₹51,000 तक की मदद देती है। ये राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
कितना पैसा मिलता है इस योजना में?
इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि शिक्षा के आधार पर तय की गई है:
शिक्षा स्तर | मिलने वाली राशि |
10वीं पास | ₹41,000 |
ग्रेजुएट पास | ₹51,000 |
अगर लड़की ने 10वीं पास की है तो उसे शादी के समय ₹41,000 मिलेंगे, वहीं अगर उसने ग्रेजुएशन किया है तो सरकार ₹51,000 की मदद देती है।
योजना के तहत कौन-कौन ले सकता है लाभ?
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते हों:
- लाभार्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- लड़की की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- यह लाभ अधिकतम दो बेटियों की शादी पर ही मिलेगा।
- परिवार की सालाना आय ₹2.50 लाख से कम होनी चाहिए।
- निम्न वर्गों के परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है:
- अनुसूचित जाति (SC)
- अनुसूचित जनजाति (ST)
- अल्पसंख्यक वर्ग
- बीपीएल और अंत्योदय परिवार
- आस्था कार्डधारी
- विधवा महिलाओं की बेटियां
- विशेष योग्यजन की बेटियां
- महिला खिलाड़ी
Mukhyamantri Kanyadan Yojana जरूरी दस्तावेज
योजना में आवेदन करते समय नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी:
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- BPL कार्ड / अंत्योदय कार्ड / आस्था कार्ड
- विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- राज्य स्तरीय खिलाड़ी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- वर और वधू की पासपोर्ट साइज फोटो
Mukhyamantri Kanyadan Yojana आवेदन कैसे करें?
इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा।
आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:
- सबसे पहले https://sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- SSO पोर्टल में लॉगिन करें। अगर आईडी नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन के बाद SJMS SMS नाम के आइकॉन पर क्लिक करें।
- वहाँ आपको मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लिंक मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को ओपन करें।
- सभी जानकारी सही-सही भरें – जैसे लड़की का नाम, उम्र, शिक्षा, बैंक डिटेल्स आदि।
- जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- OTP या फिंगरप्रिंट से वेरीफिकेशन करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।