Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Dense Fog Slows Speed: 16 राज्यों में दो दिन खराब मौसम का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार

Dense Fog Slows Speed देश में सर्दी का सितम जारी है। घने कोहरे और शीतलहर के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए …

Written by Manju Rani
Dense Fog Slows Speed

Dense Fog Slows Speed देश में सर्दी का सितम जारी है। घने कोहरे और शीतलहर के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए 16 राज्यों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कोहरे का असर दिख रहा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

Read More Post: हांसी टोल प्लाजा पर किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया, जानें पूरा मामला

Dense Fog Slows Speed वाहन चालकों के लिए मुश्किलें बढ़ीं

कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने खासतौर पर शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश और ठंडी हवाओं के साथ कोहरे की संभावना जताई है। इसका असर यातायात और दैनिक जीवन पर पड़ सकता है।

Dense Fog Slows Speed इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने 12-13 जनवरी के लिए निम्नलिखित राज्यों और क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी दी है:

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली
  • राजस्थान के कुछ हिस्से
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश (11 जनवरी)

उत्तर प्रदेश: वज्रपात की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में शनिवार और रविवार को गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में बूंदाबांदी और बिजली गिरने की संभावना है।

Read More Post: सोनीपत में दस्तावेजों की जांच के लिए 5 बजे से लाइन में लग रहे पेंशनधारक, अब विधायक का आवश्वासन

प्रभावित जिले:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, लखनऊ, मेरठ, आगरा, झांसी, इटावा, संभल, अलीगढ़, और अन्य जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Dense Fog Slows Speed पहाड़ों पर सर्दी का सितम

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 11 और 12 जनवरी को इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Dense Fog Slows Speed राहत के आसार?

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई है। हालांकि, इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट हो सकती है। मध्य भारत में भी पारा 3-4 डिग्री तक चढ़ सकता है।

Dense Fog Slows Speed सावधानी और सतर्कता की जरूरत

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय खास ध्यान देने की अपील की है। सर्दी के इस मौसम में गर्म कपड़े पहनें और वज्रपात व खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Importent Link

Another postClick Here

Leave a Comment

x