Mahashivratri 2025 Fasting Tips महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म में एक बड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से इस दिन व्रत रखते हैं और शिव-पार्वती की आराधना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 (बुधवार) को मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर कई लोग निर्जला व्रत रखते हैं, यानी पूरे दिन कुछ भी नहीं खाते-पीते।
अगर आप भी इस साल महाशिवरात्रि पर निर्जला व्रत रखने का सोच रहे हैं, तो सही तरीके से तैयारी करना जरूरी है ताकि व्रत के दौरान कमजोरी न महसूस हो। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि व्रत से एक दिन पहले क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए, जिससे आपका व्रत आसान और शरीर स्वस्थ बना रहे।
Read More Post: Haryana Politics: अंबाला में राजनीतिक घमासान, उद्घाटन शिला पर वरुण गांधी और गोयल में आर-पार की लड़ाई…
Mahashivratri 2025 Fasting Tips महाशिवरात्रि का व्रत कितने प्रकार का होता है?
- निर्जला व्रत: इसमें पूरा दिन बिना पानी पिए उपवास किया जाता है। यह सबसे कठिन व्रत माना जाता है।
- फलाहार व्रत: इसमें फल, सूखे मेवे, चाय, कॉफी, दूध और जूस लिया जा सकता है, लेकिन नमक नहीं खाया जाता।
- समाप्ता व्रत: इसमें भक्त दिन में एक बार सात्विक भोजन करते हैं, लेकिन तामसिक चीजों (प्याज, लहसुन, नॉनवेज) से परहेज करते हैं।
Mahashivratri 2025 Fasting Tips व्रत से पहले क्या खाना चाहिए?
अगर आप निर्जला व्रत रखने वाले हैं, तो एक दिन पहले सही खानपान जरूरी है। ऐसा भोजन करें जिससे शरीर हाइड्रेट रहे और एनर्जी बनी रहे।
1. हाइड्रेटिंग फूड्स खाएं
व्रत से पहले शरीर को हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है। इससे व्रत के दौरान आपको ज्यादा प्यास नहीं लगेगी।
- नारियल पानी
- छाछ (मट्ठा)
- ताजे फलों का जूस
- ज्यादा पानी वाले फल जैसे तरबूज, खीरा, संतरा, मौसमी
2. कॉम्प्लेक्स कार्ब्स खाएं
ऐसे फूड्स खाएं जो धीरे-धीरे पचें और लंबे समय तक पेट भरा रखे।
- चावल
- रागी
- ओट्स
- साबुत अनाज
- शकरकंद
3. फाइबर युक्त सब्जियां खाएं
फाइबर शरीर को ज्यादा समय तक भूख से बचाता है और पाचन को भी सही रखता है।
- पालक
- लौकी
- गाजर
- टिंडा
4. प्रोटीन वाली चीजें खाएं
प्रोटीन शरीर को मजबूत और ऊर्जावान बनाए रखता है।
- पनीर
- दही
- मूंग दाल
- सोयाबीन
Mahashivratri 2025 Fasting Tips व्रत से पहले क्या नहीं खाना चाहिए?
कुछ चीजें व्रत से पहले खाने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है या फिर पेट की समस्या हो सकती है।
1. ज्यादा मसालेदार और तली-भुनी चीजें
- मिर्च-मसाले वाले खाने से एसिडिटी और पेट में जलन हो सकती है।
- तली-भुनी चीजें शरीर को डिहाइड्रेट कर देती हैं, जिससे व्रत के दौरान ज्यादा प्यास लगती है।
2. कैफीन से बचें (चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक)
- कैफीन शरीर से पानी कम करता है, जिससे डिहाइड्रेशन और सिरदर्द हो सकता है।
3. बहुत ज्यादा मीठा न खाएं
- ज्यादा शुगर लेने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है और फिर गिर जाता है, जिससे कमजोरी महसूस हो सकती है।
4. प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से बचें
- जंक फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक्स में ज्यादा सोडियम होता है, जो शरीर में पानी की कमी कर सकता है।
Importent Link
News | Click Here |